google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाश के पैर में लगी गोली, STF और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़...

Nov 30, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

फरीदाबाद जिले में गुरूवार यानि आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और हथौड़ा गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश पलवल का रहने वाला मनीष है।


जो गुरुग्राम के सोहना थाने में वांटेड है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम है। पलवल की STF उसके पीछे लगी हुई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि बदमाश पल्ला इलाके में रह रहा है। जब STF की टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में STF ने भी फायरिंग की। जिसके बाद बदमाश को गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। फिर टीम ने उसे दबोच लिया और अस्पताल ले आई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html