ज्वाइनिंग लेटर देखकर कोर्ट अधिकारी के उड़े होश, सब फर्जी निकला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां ठगों ने न्यायालय तक को नहीं छोड़ा है, शनिवार को फर्जी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेकर एक शख्स कोर्ट पहुंचा | उसने कार चालक की नौकरी होने की बात कही. हालांकि उसका नियुक्ति पत्र ही फर्जी निकला, दरअसल, ये पूरा मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है |
यहां शनिवार को एक शख्स फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर जिला न्यायालय पहुंचा, शख्स ने कोर्ट को जानकारी दी कि उसने न्यायालय में वाहन चालक की भर्ती के लिए आवेदन किया था. इसमें उसका चयन हो चुका है, उसको नियुक्ति पत्र मिला है, लेकिन व्यक्ति का नियुक्ति पत्र ही फर्जी निकला, न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी ने कांकेर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है, टीआई ने बताया कि कोंडागांव के चनिया गांव का एक युवक सदेही नेताम न्यायालय में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा, नियुक्ति पत्र फर्जी था, शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है. मामले में जिसने नियुक्ति पत्र बनाया है, उस पर संदेह जताया जा रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments