मां लक्ष्मी का दरबार, मोह लिया भक्तों का दिल , 10, 20, 50, 100, 200, 500 के नोटों से सजा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के कानपुर में धनतेरस पर माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में माता का अनोखा श्रृंगार किया गया है | मूर्ति को दूर से देखने पर पहली नजर में लोगों को ऐसा लगा जैसे कोई विशेष तरह के फूल है, मगर जब वो पास पहुंचे तो उनकी आंखों को यकीन ही नहीं हुआ, इस मंदिर में हर साल धनतेरस पर ऐसा ही श्रृंगार किया जाता है. इस बार मंदिर के पुजारी ने भक्तों के साथ मिलकर 17 लाख के नोटों से श्रृंगार किया है |
दरअसल, कानपुर में ऐतिहासिक बाबा आनंदेश्वर परमट मंदिर में स्थित माता वैभव लक्ष्मी माता का मंदिर है. इस धनतेरस पर मंदिर प्रांगण में 10, 20, 50, 100, 200, 500 के नए नोटों से माता लक्ष्मी जी की श्रंगार किया गया. मंदिर के पुजारी का कहना है कि 2004 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी. तभी से भक्तों के अनुरोध पर इस प्रथा की शुरुआत की गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments