google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ठेकेदार ने गुंडे बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, राजमिस्त्री की बेरहमी से हत्या...

Oct 27, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश- मेरठ में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया | राजमिस्त्री का काम करने वाले इंदु शेखर को पहले बदमाशों ने गोली मार दी और फिर उसके बाद शव को पेड़ पर लटका दिया | शव के दोनों हाथ बंधे हुए थे | गांव के एक व्यक्ति से उसका लेनदेन को लेकर कुछ बताया था और इसी विवाद के चलते उसे गोली मार दी गई |


यह घटना किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है | इंदु शेखर इंचौली थाना क्षेत्र के साधारण गांव का रहने वाला था | मृतक इंदु शेखर पिछले 1 साल से विजयपाल सिंह के यहां राजमिस्त्री का काम कर रहा था | मिली जानकारी के अनुसार इंदु शेखर का पैसा बाकी था जिसको लेकर विजयपाल से उसका अक्सर विवाद रहता था |


विजयपाल उसके पैसे देने में आनाकानी कर रहा था | आरोप है कि बुधवार की शाम विजयपाल बहाने से इंदु शेखर को अपने खेत में ले गया और वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी | इसके बाद उसने शव को पेड़ से लटका दिया | इंदु शेखर जब काफी समय तक नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया | इंदु शेखर का शव गांव में ही एक पेड़ पर लटका मिला जिसकी सूचना थाने को दी गई | पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | इंदु शेखर के परिजनों का कहना है कि पैसों के लेनदेन का मामला था और वो अपना पैसा मांगने गया था | पैसा देने के बहाने उसे खेत में ले गए और उसे पैर में गोली मार दी | जब वो बेहोश हो गया तो पेड़ से लटका दिया |


इस मामले को लेकर मेरठ के एसपी (देहात) कमलेश बहादुर ने बताया कि राजमिस्त्री का शव एक बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला था | इस मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि राजमिस्त्री धनपुरा के विजयपाल के यहां काम करता था | इनमें पैसे और मजदूरी को लेकर कुछ विवाद था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html