google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वकीलों में आक्रोश, घर में घुसकर आरक्षक ने वकील दंपति को पीटा...

Feb 5, 2024
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर- सरकंडा थाना के डायल 112 की टीम पर वकील दंपति ने जबरन मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर अधिवक्ता संघ ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया. पीड़ित अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने डायल 112 में तैनात आरक्षक और ड्राइवर पर घर से निकालकर की मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना के बाद नाराज वकीलों में आक्रोश है और वे 112 के ड्राइवर और आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल सस्पेंड करने की मांग कर रहे

सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा निवासी अनुराग पांडे जिला कोर्ट में अधिवक्ता है. उनकी पत्नी शासकीय शिक्षक हैं. रविवार को दोनों अपने घर पर थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इस बीच पत्नी के भाई ने डायल 112 को फोन करके बुला लिया. पत्नी ने आरोप लगाया है कि डायल 112 के स्टाफ ने जबरन घर के अंदर घुसकर अनुराग से मारपीट की है. बीच-बचाव करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की. इसके बाद पुलिसकर्मी अनुराग को थाना ले गए. मारपीट से अनुराग को चोट लगी है. सरकंडा पुलिस ने अनुराग का मुलाहिजा नहीं कराया. उल्टा हिरासत में रखा है. इसके अलावा मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पीड़ित अनुराग की पत्नी ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए थाना में लिखित में शिकायत की है. वकील के घर और आसपास सीसीटीवी कैमरा लगा है. वकील के साथ मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. इसके बावजूद सरकंडा पुलिस द्वारा डायल 112 के स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

घटना के दूसरे दिन वकीलों का पूरा समूह एसपी और आईजी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने इस घटना को लेकर दो दिनों के अंदर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html