दुबई में रची थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश.......जानें पूरा मामला

अजरबैजान से प्रत्यर्पण पर भारत लाए गए लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई ने स्पेशल सेल की पूछताछ में यह सनसनीखेज जानकारी दी है। उसने जांच एजेंसी को कुछ और भी जानकारी देते हुए बताया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश उसने लॉरेंस सिंडिकेट के साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के साथ मिलकर दुबई में ही रची थी।
आरोपित सीमा पार से विदेशी हथियार मंगवाकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व अन्य राज्यों के गैंगस्टरों को उपलब्ध कराते थे। अतीक अहमद और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल हत्यारों को इसी गिरोह ने बेची थी। इनके पास से तुर्किये की जिगाना, इटालियन कंपनी की बेरेटा और 12 अर्ध-स्वचालित पिस्टल मिली हैं। सचिन बिश्नोई ने साजिश रचने के बाद गोल्डी ने सचिन को मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटरों के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराने का टास्क दिया था।
जिस पर उसने शूटरों को गाड़ियां उपलब्ध करा दी थी। सचिन अभी स्पेशल सेल की कस्टडी में है। स्पेशल सेल के काउंटर इंटेलिजेंस को सचिन बिश्नोई थापन ने सिलसिलेवार तरीके से मूसेवाला हत्याकांड और विदेश से लॉरेंस गिरोह कैसे अपना क्राइम सिंडिकेट चला रहा है उस बारे में जानकारी दी है। सचिन ने पूछताछ में बताया कि वह अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट से वाया नेपाल दुबई भाग गया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments