कलेक्टर ने तीन राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का बदला प्रभार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन हेतु जिला प्रशासन में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत तीन अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ:
तेजपाल सिंह ध्रुव (डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय महासमुंद) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली का नया दायित्व सौंपा गया है।
शुभम देव (अनुविभागीय अधिकारी, बागबाहरा) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा की जिम्मेदारी दी गई है।
नमिता मारकोले (डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय महासमुंद) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बागबाहरा नियुक्त किया गया है।
#Mahasamund #Chhattisgarh #CGNews #AdministrativeTransfer #IAS #DeputyCollector #CGOfficial #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments