विकासखंड ओड़गी के दूरस्थ अंचल में स्थित मतदान केंद्र व गांव का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर.........

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
-ग्राम बांकी जैसे बीहड़ क्षेत्र में सफर तय करने के लिए बाईक का लिया सहारा..
- मतदाता की प्रक्रिया में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें- कलेक्टर.....
-ग्रामीण जनों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने, के दिए आदेश.....
मतदान की प्रक्रिया में सभी की सहभागिता हो इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिये बाइक में सवार होकर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ अंचल में स्थित मतदान केंद्र व गांवों का निरीक्षण किया, ग्राम बांकी जैसे बीहड़ क्षेत्र में भी पहुचें। यहां पहुंचने के लिए उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मोटरसाइकिल में सफर तय किया। ग्राम छुईडीह से उन्होंने सफर की शुरुआत की और ग्राम बांकी पहुंचने के लिए पदयात्रा भी की। ग्राम वासियों ने कलेक्टर व SDM सागर सिंह को अपने बीच पाकर अपनी खुशी जाहिर की और अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा, जिसके त्वरित निराकरण का आश्वासन कलेक्टर द्वारा दिया गया।

मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की गई है, इसका निरीक्षण उन्होंने बारीकी से किया। इसके साथ ही उन्होंने ओड़गी विकासखंड के ग्राम वासियों से विशेष अपील की कि मतदान की प्रक्रिया में सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और एक मजबूत लोकतंत्र को स्थापित करने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने विभिन्न गांव के ग्राम वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के अनुरूप दिशा निर्देश दिए। मतदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़े इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान और मताधिकार के महत्व का प्रचार प्रसार सकारात्मक दिशा में करने के लिए कहा।

कलेक्टर एवम एस डी एम सागर सिंह द्वारा सुरजपुर के बीहड़ में मतदान केंद्र पाल दनौली, कैलाशपुर, बड़वार, पाल केवरा, झांसी, धुईडीह एवं छतरंग का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही उन्होंने ग्राम धुईडीह, झांकी एवं छतरंग में शिविर लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित जनों को जागरूक किया और ग्रामीणों के मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्हें शासन की योजनाओं से भी अवगत कराया और शासन की योजनाओं का सभी को लाभ मिले इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सागर सिंह, ने जिले के बीहड़ में पहुच कर अपना एक अलग ही पहचान बनाया आज तक जिले के बीहड़ में कोई उच्च स्तरीय अधिकारी आज तक नही पहुँच पाया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments