google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कुएं से आवाज सुनकर शॉक्ड हुए बच्चे, जानिए क्या था ?.......

Jul 30, 2023
1 min read


























गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक किसान के कुए में जा गिरे भालू के शावक को ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों की कोशिश से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मरवाही वन मंडल के मडवाही गांव में आज सुबह कुछ बच्चों को ग्रामीण हूबलाल कुएं के भीतर से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। पास जाकर उन्होंने देखा तो भीतर एक भालू का बच्चा गिरा हुआ था, जो हाथ-पैर मार कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने ग्रामीणों की भीड़ हटाकर एक सीढ़ी कुएं में उतारी।


काफी मशक्कत के बाद शावक भालू सीढ़ी पर चढ़ा और धीरे-धीरे कुएं से बाहर आ गया। इस बीच वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को दूर कुएं से दूर कर दिया था ताकि भालू जंगल की और बिना घबराए भाग सके। ग्रामीणों ने बताया कि बीती देर रात से एक मादा भालू की आवाज उन्हें सुनाई दे रही थी। रेस्क्यू के दौरान मादा भालू ग्रामीणों से दूर छिपकर आवाज कर रही थी। ग्रामीणों के अनुसार यह शावक भालू की मां थी। कुएं से बाहर निकलकर शावक के भागते ही थोड़ी देर बाद मादा भालू की आवाज भी बंद हो गई। शावक उसके पास पहुंच चुका था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html