भूख से तड़पता बच्चा जा पहुंचा पुलिस स्टेशन....फिर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी-यूपी के मिर्जापुर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आंखों में आंसू आ जाएंगे. यहां सात साल का बच्चा जब भूख बर्दाश्त नहीं कर पाया तो पुलिस चौकी पहुंच गया. बच्चा गेट पर पहुंचते ही दारोगा के सामने दहाड़ें मारकर रोने लगा. जब पुलिसकर्मियों ने उससे वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई. बच्चे ने बताया कि घर में मां बीमार है. वह तीन दिन से भूखा है. इसके बाद पुलिस अफसर उसके घर पहुंचे और मदद की.
जानकारी के अनुसार, चुनार तहसील के पटिहटा का रहने वाला सात साल का बच्चा इमियाचट्टी पुलिस चौकी पर पहुंचा और दरोगा के सामने दहाड़ें मारकर रोने लगा. चौकी में मौजूद प्रभारी दिलीप गुप्ता ने बच्चे को पास बुलाया और वजह पूछी. इस पर बच्चे ने बताया कि उसने पिछले तीन दिन से कुछ नहीं खाया है. घर पर मां ने भी कुछ नहीं खाया है. इसके बाद दरोगा ने बच्चे को चुप कराया और उसके साथ उसके घर पहुंचे. दारोगा ने बच्चे के घर में खाने का इंतजाम कराया.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments