मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के साथ किया सौतेला व्यवहार–बृजमोहन अग्रवाल........

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
मुख्यमंत्री भूपेश और महापौर ढेबर ने रायपुर को किया बर्बाद, लोग डेंगू, मलेरिया, गड्ढे से परेशान – बृजमोहन अग्रवाल.....
कांग्रेस राज में गरीबों को पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी........
भाजपा ने जोन कार्यालय का घेराव कर जताया विरोध...........
रायपुर /04 अगस्त 2023/ पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की गंदगी और डेंगू के लिए मुख्यमंत्री भूपेल बघेल और महापौर एजाज ढेबर को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि राजधानी को कांग्रेस और महापौर ने बर्बाद कर दिया है। लोग डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और वायरल फीवर से परेशान हैं।

सड़कों में गड्ढे हैं। गरीबों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। मुख्य पाइप लाइन में मकान बन गया है और नगर निगम को मालूम तक नहीं है। ये सोयी हुई है।
बृजमोहन अग्रवाल बोले कि राजधानी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महापौर एजाज ढेबर ने बर्बाद किया है। सीएम ने शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर निगम के सभी जोन कार्यालय में घेराव कर रही है। आज पार्टी ने घेराव कर इसका विरोध जताया। दक्षिण में कोई भी हो कांग्रेस उम्मीदवार, फूलों से स्वागत करेंगे |
रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सबका स्वागत करने के लिए तैयार है। माला पहनाने के लिए तैयार है। टिकट लेकर आए, हम स्वागत के लिए तैयार है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments