google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण....

Nov 24, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को इसकी गिनती होगी। मतगणना स्थलों पर जवानों की कड़ी पहरेदारी है वहीं चुनाव आयोग के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।


उन्होंने मतगणना तिथि को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html