google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का चेंबर स्वागत करता है:– पारवानी............

Sep 4, 2023
2 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

चेंबर की मांग पर औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों को दोहरे कराधान से मिली मुक्ति

रायपुर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेंबर द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगरी निकाय क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक इकाइयों पर लगने वाले दोहरे कराधान को समाप्त करने मांग की गई थी जिसपर मुख्यमंत्री ने कल मंत्रीपरिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए दोहरे कराधान को पूर्ण रूप से समाप्त करने की घोषणा की जिसका छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स स्वागत करता है।


चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आहुत हुई जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र में उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाई एवं वे औद्योगिक इकाइयां जो अब नगरीय निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत आते है उनपर से संपत्ति कर में छूट दिये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसका चेंबर स्वागत करता है।


पारवानी ने आगे कहा कि पूर्व में नगरी निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक इकाइयों पर सीएसआईडीसी एवं नगरी निकाय द्वारा करारोपण किया जाता था जो औद्योगिक इकाइयों पर अतिरिक्त भार था जिसे हटाने हेतु चेंबर लगातार इसकी मांग करता आया है।


सीएसआईडीसी द्वारा उद्योगों से मेंटेनेस चार्ज के साथ ही नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर की मांग दोहरा करारोपण के समान था जिसे मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार समाप्त कर दिया गया है।


औद्योगिक विकास हेतु लिए गए इस निर्णय से मध्य एवं सूक्ष्म उद्योगों में नई ऊर्जा का संचार होगा एवं प्रदेश में व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार में वृद्धि होगी जो प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


पारवानी इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ समस्त मंत्रिपरिषद का प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत की ओर से आभार व्यक्त किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html