ओयो के सीईओ को मिला राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र को शेयर किया है. इस निमंत्रण पत्र में सामने की तरफ अयोध्या में राम मंदिर का एक स्केच बना है.
Ram Temple consecration ceremony: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल को भी आमंत्रित किया गया है. हॉस्पिटेलिटी सीरीज वाली ओयो अयोध्या में राम मंदिर के समारोह के मौके पर आने वालों की भारी आमद से निपटने के लिए तैयारी कर रही है. अब इसके मालिक और अरबपति होटल कारोबारी रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर के निमंत्रण पत्र की एक तस्वीर एक्स पर शेयर की है.
रितेश अग्रवाल ने लंबे चौड़े एक्स पोस्ट में की योगी सरकार की तारीफ
रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर आमंत्रण को 'व्यक्तिगत खुशी का स्रोत और 'पूरे देश के लिए गर्व का विषय' बताया है. रितेश अग्रवाल ने ये भी कहा कि भारत के आध्यात्मिक पर्यटन इकोसिस्टम में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में अयोध्या की सराहना की जानी चाहिए. इसके अलावा अपने लंबे चौड़े एक्स पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों की तारीफ भी की है. उनके मुताबिक इसकी मदद से ओयो को अयोध्या शहर में एक मजबूत उपस्थिति बनाने में सक्षम बनने में कामयाबी मिली है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments