सड़कों में घुमने वाले मवेशियों को एकत्रित कर बांधेंगे SDM कार्यालय जांजगीर में-भाजपा नेता..देंगे धरना

जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद सड़कों से मवेशी गायब नहीं हो पा रहे हैं, जिसके वजह से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इन मवेशियों की वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे कचहरी चौक जांजगीर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता, किसान व आम लोगों के सहयोग से सड़क में घुमने वाले मवेशियों को एकत्रित कर एसडीएम कार्यालय जांजगीर में बांधेंगे।
इस दौरान भाजपा नेता चौक से कचहरी चौक जांजगीर सहित पूरे जिले में सड़कों की बद्तर स्थिति से हो रही दुर्घटनाओं से भी जिला प्रशासन व शासन का ध्यान आकृष्ट कराएगी। आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सह प्रभारी अषोक चावलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, विधानसभा प्रभारी ज्योति पटेल, जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा सहित पार्टी के अनेक जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारिगण उपस्थित रहेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments