google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनबैलेंस होते ही हवा में उछली कार, ड्राइवर की दर्दनाक मौत...

Nov 22, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग जिले में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि डिवाइडर में चढ़ते ही वो 3 फिट हवा में उछली और तीन बार पलटी। इस दुर्घटना में कार चालक युवक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दुर्घटना मंगलवार रात तकरीबन 10.30 से 11 बजे के बीच हुई है। दो युवक स्कार्पियो CG 04 NT 0711 से Durg-Utai रोड पर जा रहे थे। वो जैसे ही मरोदा सेक्टर के पास पहुंचे उनकी गाड़ी अनबैलेंस हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही गाड़ी हवा में उछली और तीन बार पलटती चली गई।


तेज रफ्तार में तीन बार पलटने से कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। गाड़ी पलटने से तेज आवाज आई। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 112 को फोन करके बुलाया। पुलिस की वैन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेवई टीआई का कहना है मृतक रुआबांधा सेक्टर का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिलते ही आगे का अपडेट दिया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html