google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के दूसरे चरण का प्रचार बुधवार की शाम को थम गया....

Nov 16, 2023
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कार व बाइक रैली में शामिल हुए। रोड शो किया। रोड शो का नेतृत्व रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक लोकेश कावड़िया ने किया।

रोड शो का शुभारंभ डब्लूआरएस कालोनी स्थित सांई मंदिर से पूजा-अर्चना कर की गई। वहीं मिश्रा समर्थकों की नारेबाजी के बीच लोगों से आशीर्वाद लेने शहर के प्रमुख चौक चौराहों तक पहुंचे। इसी जोश के साथ रोड शो तेलीबांधा पहुंचा, जहां समापन किया गया।

रोड शो त्रिमूर्ति नगर, फाफाडीह गली नंबर-4, कपड़ा मार्केट, मंडी चौक, लोधीपारा चौक, शक्ति नगर, शंकर नगर तिराहा, टर्निंग पांइट, अवंति विहार, तेलीबांधा, केनाल लिंक रोड, श्याम नगर गुरुद्वारा रोड, तेलीबांधा मरीन डाइव होते हुए चौपाटी के पास सभा में तब्दील हुआ। यहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया। रोड शो के दौरान अलग-अलग जगहों पर भाजपा समर्थकों ने रोड शो का स्वागत किया। बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार थम गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने दल-बल के साथ अपनी ताकत का अहसास कराया। बाइक और कारों के बीच हजारों लोगों के हुजूम में रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जनता से वोट की अपील की और अपनी प्राथमिकताएं भी बताई।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नलनिश ठोकने, उमेश घोड़मोड़े, गोरेलाल नायक, सुनील कुकरेजा, संतोष साहू, अनुप खेलकर, मंडल महामंत्री सुधीर चौबे, अनूप वर्मा, उत्तमचंद गांधी, पीयूष मिश्रा, अनीता नाग, पार्षद तिलक पटेल, मुकेश पटेल, पार्षद प्रमोद साहू, किशोर महानंद, प्रितम महानंद, प्रीतम महानंद, गुंजन प्रजापति, ललित प्रजापति, पार्षद रोहित साहू, पार्षद सुमन राम प्रजापति, गोरेलाल देवांगन, राजेश गुप्ता, चैतराम अग्रवाल, मोहन चोपड़ा, अनुराग साहू, आकाश बलानी, खगपति सोनी, रमेश मिरघानी, अर्पित सूर्यबंशी, योगी नरेश साहू, जितेंद्रसाहू, भरत कुंडे, राजेश ताड़ी सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html