दुर्घटना का शिकार हुई बस, कई लोगों की गई जान, देखे पूरी रिपोर्ट...

मेक्सिको में गुरुवार तड़के एक बस हाईवे से नीचे एक खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए । स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बस में सवार यात्रियों में ज्यादातर विदेशी थे। वे अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे थे। आपको बता दें कि यह हादसा उत्तरी सीमावर्ती शहर तिजुआना के रास्ते में हुआ है। बस में भारत, डोमिनिकन गणराज्य और अफ्रीकी देशों के कुल 42 नागरिक सवार थे। नायरिट सरकार ने एक बयान में कहा, ''बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों को इस बात का संदेह है कि वह सड़क के मोड़ पर तेजी से बस चला रहा था। इसी कारण दुर्घटना हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है। राज्य सरकार के मुताबिक, लगभग 20 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं, जिनमें शामिल एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। नायरिट के सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने कहा, ''रेस्क्यू ऑपरेशन काफी कठिन है, क्योंकि खाई लगभग 40 मीटर यानी कि 131 फीट गहरा है। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments