google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टायर फटने से डिवाइडर से जा टकराई बस...

Sep 22, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली बस डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से पहले अशोका लीलैंड के सामने डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से भेजा गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।


बताया जा रहा है कि बस का सामने का टायर फटने के कारण ये हादसा हुआ है। बताया जा है कि कांकेर रोडवेज की बस जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली हुई थी। जैसे ही बस मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पहले अशोका लीलैंड के पास पहुंची, तभी यात्री बस के सामने का टायर फटने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सडक़ के बीचों बीच डिवाइडर में जा टकराई।


इस हादसे में बस में बैठे यात्रियों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, साथ ही चालक व परिचालक भी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से बैलाडीला रवाना किया गया। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंच सडक़ पर जाम लगने से बचाया गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से हटाने के बाद रोड को क्लियर किया गया। ज्ञात हो कि गुरुवार को भी रायपुर से जगदलपुर आ रही एक यात्री बस बालेंगा के पास ट्रक को ओवरटेक करने के साथ ही रफ्तार पूर्वक चलाने के कारण सडक़ के बीचों बीच पलट गई थी। इस घटना में भी बस में सवार 25 यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई हानि नहीं पहुंची थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html