दबंगों ने बीच सड़क पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ग्रेटर नोएडा में एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें करीब आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है उसके सिर पर पत्थर मारा और वहां से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में किसी बात को लेकर ऑटो में बैठे युवक का दूसरे युवक से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो में सवार दूसरे युवक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और युवक को ऑटो से उतारकर उसके साथ जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments