भाइयों ने बड़े भाई को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा लोहे की रॉड से दोनों पैर तोड़े.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगरा - उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार दोपहर जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाइयों ने बड़े भाई को घर बुलाया और जानलेवा हमला कर दिया, जब वह जान बचाने के लिए भागा तो उसे सड़क पर गिरा दिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमपाड़ा की है थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी इमरान, फारूक और अरशद सगे भाई हैं। रविवार को जमीन का वितरण होना था। इस पर तीनों ने जोगीपाड़ा से बड़े भाई शाहरुख को अपने घर बुलाया, परिवार के लोग घर पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हो गया |
छोटे भाइयों ने भतीजे के साथ मिलकर शाहरुख की पिटाई कर दी। वह भागने लगा तो सबसे छोटा भाई इमरान लोहे की रॉड लेकर आ गया। शाहरुख को बीच सड़क पर गिरा दिया गया और उनका सिर तोड़ दिया गया, इसके बाद भी उसने दोनों घुटनों पर वार करना जारी रखा | जब शाहरुख मदद के लिए चिल्लाए तो लोगों ने इमरान को पकड़कर समझाने की कोशिश की। उन्होंने किसी की नहीं सुनी | शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments