google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वैज्ञा‎निकों के ‎लिए रहस्य बना हुआ है समुद्र में मिला टूटा हुआ सुनहरा अंडा.....

Sep 9, 2023
2 min read





































































वैज्ञा‎निकों के ‎लिए समुद्र से ‎मिला टूटा हुआ अंडा ‎रहस्य बना हुआ है। यह सुनहरा अंडा वाकई में कोई रहस्यमयी चीज है ‎जिसे समुद्र में देखी गई है। वैज्ञानिकों को इसे देखकर हैरानी हो रही है। जानकारी के अनुसार अमेरिका में समुद्र के तल में एक रहस्यमयी टूटा हुआ अंडा मिला है जो सुनहरे रंग का है।


ये वास्तव में अंडा है या कुछ और, इसे लेकर वैज्ञानिक भी स्पष्ट नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के अलास्का में सुनहरे अंडे जैसी कोई चीज वैज्ञानिकों को मिली है। अमेरिका के समुद्र मंत्रालय के अनुसार ये सुनहरी चीज छूने में काफी कोमल है, जैसे स्किन का टिशू होता है। एक्सपर्ट्स को पूरी तरह पता ही नहीं है कि वो असल में क्या है। कुछ जानकारों का दावा है कि वो किसी चीज का अंडा है और उसके अंदर से या तो कोई चीज बाहर निकली होगी या फिर कोई चीज उसके अंदर घुसने की कोशिश कर रही होगी। ये अंडे जैसी चीज करीब सीबेड पर करीब 3 किलोमीटर अंदर की ओर मिली है। एनओएए ने इसे निकालने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन स्ट्रीम किया था।


लैब में अब इस चीज की डीएनए टेस्टिंग हो रही है जिसके बाद इसके बारे में ज्यादा कुछ पता चलेगा। जानकारों को ये भी नहीं पता है कि उस चीज में छेद कैसे हुआ है। या तो कोई समुद्री जीव इसके अंदर घुसने की कोशिश कर रहा होगा। वैज्ञानिकों को इस बात की हैरानी हो रही है कि आखिर कौन सा ऐसा जीव है जो इस तरह के अंडे का छिलका बनाता होगा। यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ के डीप-सी इकोलॉजी के प्रोफेसर केरी हावेल ने माना कि ये चीज काफी अनोखी और हैरान करने वाली है। उनका ये भी कहना है कि समुद्र से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जिसके बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी ही नहीं है, ऐसे में ये सुनहरे अंडे जैसी चीज एक नई खोज साबित हो सकती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html