google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लड़के ने बीमारी छिपाकर की शादी, पत्नी के उड़ गए होश.....

Sep 9, 2023
2 min read
































































उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके पति ने एचआईवी एड्स की बीमारी छुपाकर शादी, जिसके बाद वह भी अब एचआईवी पॉजिटिव हो गई, इतना ही नहीं जब पत्नी की हालत खराब हो गई तो वह उसे मायके छोड़कर चला गया, पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, यह मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 2021 में जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से की थी. पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे. बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और लगातार और दहेज की मांग करते थे. युवती अपने परिवार को देखते हुए सबकुछ सहन करती रही |


पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक शादी से पहले ही HIV पॉजिटिव था, लेकिन उसने शादी के समय बीमारी को छिपा लिया, उसके बाद उनकी बेटी को भी एड्स हो गया | जब उसकी हालत बिगड़ी तो वह उसके साथ मारापीट कर घर छोड़ गया , पीड़िता के परिजनों ने कई जगह अस्पताल में इलाज कराया तो ब्लड जांच में उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई. जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, वह अस्पताल में बीमारी से जूझती रही, पति को परिवार के लोगों ने बुलाया तो वह उसे देखने भी नहीं आया. युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो एक दिन वह अस्पताल में चला गया, यह भी आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एक्सपायर दवाइयां भी खिलाई. वहीं इस मामले पर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि थाना पल्लवपुरम पर पिछले सप्ताह एक पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है | जिसमें कई आरोप हैं, उसमें से एक आरोप यह भी कि उसके पति को पूर्व से एचआईवी पॉजिटिव था, शादी से पहले इसे छुपाया गया. इस मामले की विवेचना की जा रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html