बाइक थी घर में , और कटा 5 बार चालान,......पढ़े इसकी दिलचस्प कहानी

कानपुर में ट्रैफिक पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है | एक बाइक के पांच-पांच चालान कर दिए गए | गजब की बात तो ये कि जिस बाइक के चालान कटे वो घर पर पार्क थी | अब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है| शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़क-यातायात नियमों के उल्लंघन की रसीद उनके लाइसेंस नंबर पर जारी किया गया | लाइसेंस का नंबर दूसरी कार से भी जुड़ा था उन्होंने चालान की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनकी बाइक घर में पार्क थी |
शिकायतकर्ता की पहचान राधाचरण द्विवेदी के तौर पर हुई है | पेशे से अकाउंटेंट राधाचरण द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर से इंसाफ की गुहार लगाई है | पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू करने का आदेश दिया है | उन्होंने कहा कि सड़क यातायात नियमों के उल्लंघन करने का कई बार चालान प्राप्त हुआ | मैं इसलिए असहाय महसूस कर रहा हूं कि नंबर किसी दूसरे वाहन का दिखा रहा है | राधाचरण का दावा है कि उनकी बाइक घर पर पार्क थी | शुरू में मुझे दो चालान भेजे गए और तीन चालान लगातार आते रहे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments