जंगल में लड़की काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान.........

आपने कुत्ते की स्वामी भक्ति और वफादारी की कई कहानी पढ़ी, सुनी और देखी होगी | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से भी कुत्ते की बहादुरी और वफादारी का एक मामला सामने आया है | जहां लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया | अपनी मालकिन को मुसीबत में देख कुत्ता भालुओं पर टूट पड़ा | उसके पलटवार से भालू जंगल की ओर भागने मजबूर हो गए | हालांकि घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई | उसे डॉयल 112 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया | जहां उसका उपचार जारी है |
बालको वन परिक्षेत्राधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया | हमले ने पीड़ित परिवार को तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की है | साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments