google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया, इंडिगो पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड :-

Jul 26, 2023
1 min read











अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने और एक सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई 15 जून को हुई विमान दुर्घटना को लेकर की गई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया था। इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि विमान को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं जून में, इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को मुंबई में उतरने का प्रयास करते समय चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा था। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण लखनऊ-मुंबई उड़ान 6ई-2441 को अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी थी। परिणामस्वरूप, विमान को उदयपुर की ओर पुनर्निर्देशित किया गया, जहां लैंडिंग के दौरान उसे और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के दो असफल प्रयासों के बाद फ्लाइट की उदयपुर में लैंडिंग की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html