कई राइस मिलों के विरुद्ध परिवार पत्र पेश होने के बाद गरमाया माहौल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
आयकर विभाग ने अब कस्टम मिलिंग सिस्टम में भी गड़बड़ी पकड़ी है। बताया जा रहा है कि एक परिवाद पत्र पेश किया गया है जिसमें कुछं दिग्गज मिलरों के अलावा कुछ अफसरों के भी नाम हैं। आयकर विभाग ने सिंडीकेट बनाकर अवैध वसूली के आरोप में कार्रवाई शुरू की है। इस सिंडीकेट में रायगढ़ के भी चार मिलरों की संलिप्तता बताई जा रही है। जुलाई में आयकर विभाग ने प्रदेश के कई राइस मिलरों समेत मार्कफेड के अफसरों पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि भुगतान के एवज में 20 रुपए प्रति क्विंटल वसूली की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
आयकर विभाग ने कई अहम दस्तावेज भी जुटा लिए हैं। इसके बाद सभी जिलों को राइस मिलरों की जानकारी मांगी गई है। वहीं इस बीच आईटी विभाग ने एक परिवाद पत्र अदालत में प्रस्तुत किया है। इसके पंजीकृत होते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि परिवाद पत्र में राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश रुंगटा समेत कई मिलरों के नाम हैं। कुछ अधिकारियों के नाम भी डाले गए हैं। आयकर विभाग का कहना है. कि कुछ मिलरों और अफसरों ने सिंडीकेट बनाकर वसूली अभियान चलाया है। प्रोत्साहन राशि भुगतान के एवज में 20 रुपए प्रति क्विंटल वसूली की जा रही थी। सिंडीकेट में शामिल राइस मिलर ही प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। मामला अब ज्यादा गर्म हो गया है। सिंडीकेट में रायगढ़ के चार मिलरों के होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कई मिलर अंडरग्राउंड होने की तैयारी में हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments