कारीगर ने हलवाई पर डाला खौलता तेल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगरा - कालिंदी विहार स्थित मैरिज होम में हलवाई का कारीगर से विवाद हो गया, आरोप है कि कारीगर गुस्से में कढ़ाई से खौलता तेल निकालकर ले आया और हलवाई पर डाल दिया, हलवाई सहित एक और झुलस गया, आरोपी भाग निकला |
लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी पंकज गुप्ता हलवाई हैं. पुलिस को बताया कि रात को कालिंदी विहार स्थित वंदना गार्डन में काम करने गए थे. कारीगर बबलू और ईशान भी थे, रात 12:30 बजे कारीगर बबलू से काम के लिए इंदौर चलने की बात की, मगर, उसने इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि तुम 70 हजार रुपये एडवांस में ले चुके हो, फिर इंकार क्यों कर रहे हो, आरोप है कि बबलू आग बबूला हो गया. गालीगलौज करने लगा, विरोध पर मारपीट की, इसके बाद कढ़ाई से खौलता हुआ तेल ले आया. हलवाई के ऊपर डाल दिया, पंकज के साथ कारीगर ईशान भी झुलस गया. घटना के बाद चीखपुकार मच गई | आरोपी भाग निकला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा | आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments