google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या पर सेना परिवार ने रायपुर में किया उग्र विरोध प्रदर्शन..

Dec 7, 2023
1 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

ज्ञात हो कि बीते 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में दिन दहाड़े घर में मिलने के बहाने से आकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्ममता से हत्या कर दी गई जिससे सम्पूर्ण देश भर में क्षत्रिय समाज आक्रोशित है और न्याय की मांग कर रहा है।

उसी कड़ी में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना की पूरी टीम ने एकजुट होकर दिनांक 06 दिसंबर 2023 को मध्यान्ह 03 बजे से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उग्र रूप से प्रदर्शन के साथ यह मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ़्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित मानी जाएगी और यदि प्रशासन जल्द ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाता तो देश भर में करणी सेना के भीषण विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ करणी सैनिकों ने मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर रायपुर एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गोगामेड़ी के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html