google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयरलाइन ने लगाया लड़की पर बैन.......

Aug 17, 2023
2 min read




































































देखते ही दिया खदेड़ने का ऑर्डर

वॉशिंगटन - ब्राजील की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 21 साल की इन्फ्लुएंसर काइन-चान पर बैन लगा दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को आदेश दिए गए हैं कि अगर एयरपोर्ट के आसपास भी नजर आए तो तुरंत खदेड़ दिया जाए। काइन चान ने खुद एक वीडियो में यह दावा किया है। जानकारी के मुताबिक ओनलीफैन्स पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर पैसे कमाने वाली काइन-चान ने बताया कि जब वह ब्राजील के नेवेगांटेस हवाई अड्डे पहुंचीं तो उन्‍हें तुरंत बाहर जाने को कहा गया। बताया गया है कि आपने जो कपड़े पहन रखे हैं, वह सभ्‍य नहीं हैं।


काइन ने बताया, मैं एक खास तरह की बिकनी में एयरपोर्ट पहुंची थी। इसे ‘रेबेका कॉसप्ले’ कहते हैं, जो फिल्म, कॉमिक्स और गेमिंग के लोगों के पसंदीदा पात्रों से प्रेरित कपड़े पहनने का एक तरीका है। रेबेका नेटफ्लिक्स एनीमे साइबरपंक एडगरनर्स का एक किरदार है जो अपने अनोखे और आकर्षक ड्रेस के कारण प्रशंसकों की पसंदीदा बन गई है। इसमें वह केवल काली बिकनी, फ़िरोज़ा विग और काली सैंडल पहने हुए नजर आती है। काइन का दावा है कि उन्हें बताया गया कि उन्होंने उचित कपड़े नहीं पहने, इसलिए विमान में सफर नहीं कर सकतीं।


काइन ने कहा, मुझे एक कार्यक्रम में जाना था, जहां यही ड्रेस इस्‍तेमाल होना था। मुझे पहले से ही पता था कि मुझे देर हो सकती है, इसलिए मैंने कपड़े पहने हुए थे ताकि समय बर्बाद न हो और सीधे अपने कमरे में जा सकूं। लेकिन मुझे घर जाकर कपड़े बदलने के लिए कहा गया क्योंकि मैंने जो पहना था वह उचित नहीं था। मैंने समझाया कि मैं एक कार्यक्रम में जा रही हूं। लेकिन वैसे भी रेबेका पहनना प्रतिबंधित है। उनके इस वीडियो को 7 लाख बार देखा जा चुका है। बता दें कि एयरपोर्ट पर आमतौर पर उन लोगों को रोका जाता है, जिनके खिलाफ एजेंसियां लुकआउट नोटिस जारी करती हैं। या इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस होता है। लेकिन इस तरह का यह पहला अनोखा मामला सामने आया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html