सरकारी स्कूल से गायब बच्चों के नाम काटने की कार्रवाई उचित नहीं - राज्यपाल

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि सरकारी विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों के नाम काटे जाने की शिक्षा विभाग की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों पर ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। आर्लेकर ने नालंदा स्थित नालंदा खुला विश्वविद्यालय में एक्सप्लोरिंग एक्सीलेंस इन मैथमेटिकल साइंसेज (आईसीईईएमएस-2023) पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई बच्चों पर नहीं होनी चाहिए। ऐसी कार्रवाई करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए। कुलाधिपति ने कहा कि बच्चे किस स्थिति में स्कूल नहीं जा रहे हैं, शिक्षकों को उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को जानने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अंतर्मुख होकर इस दिशा में विचार करना चाहिए। आर्लेकर ने कहा कि गणित एक आसान प्रायोगिक विषय है। सामान्य लोगों के मन में गणित को लेकर डर सा लगा रहता है। इस पर विचार कर समाधान निकालने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गणित के विशेषज्ञ इसका हल निकालेंगे तो लोगों को गणित मित्र की तरह लगने लगेगा। बचपन से ही लोगों का जुड़ाव गणित से हो जाता है। इस अवसर पर नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसी सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस सम्मेलन में देश दुनिया के 200 से अधिक गणितज्ञों ने भाग लिया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments