नौकरी देने की बात को लेकर पिडिता के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दिनांक 22.12.2023
(महासमुंद पुलिस) थाना बागबाहरा की त्वरित कार्यवाही...
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी बागबाहरा डॉ. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था | इसी क्रम में दिनांक 21/12/2023 को प्रार्थियां थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी चन्द्रशेखर सिंह साकिन वार्ड नं. 13 फुलवारीपारा बागबाहरा द्वारा दिनांक 23.11.2023 को नौकरी देने की बात बोलकर अपने घर बुलाकर रात्रि 11:30 बजे से 11:45 के मध्य एवं दिनांक 20.12.2023 को अपने घर बुलाकर उसकी इच्छा के विरूद्ध बलात्कार करना तथा किसी को बताओगे तो तुम्हारे पति, माता पिता, को घटना के बारे मे बता दुंगा और तुम्हारे पति से तलाक दिलवा दुंगा, तुम्हे बदनाम कर दुंगा कहकर धमकी देकर मारपीट किया प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर आरोपी चन्द्रशेखर सिंह के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 219/2023 धारा 376(2)(ढ),323, 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी चंद्रशेखर सिंह को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर दिनांक घटना समय को पीड़िता को नौकरी देने की बात बोलकर अपने घर बुलाकर उसकी इच्छा के विरूद्ध कई बार बलात्कार करना बताया है। आरोपी चंद्रशेखर सिंह पिता राजगोपाल सिहं उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड नं 13 फुलवारीपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को समय सदर में गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी बागबाहरा डॉ. यूलेंडन यार्क थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, सउनि जनकलाल पटेल, म.प्रआर शाहिदा बेगम, मआर ममता ध्रुव, कवितारानी यादव, अर्चना जयसवार का विशेष योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments