google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नकली दूध बनाकर बेचने वाला आरोपी पकड़ाया...

Nov 1, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग- दूध एक ऐसा पेय पदार्थ जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई सेवन करता है। अब अगर इसमें मिलावट हो जाये तो कितनों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो सकता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है। यहां सिंथेटिक यानी नकली दूध बनाकर बेचने वाला आरोपी पकड़ाया है। लोगों ने नकली दूध बनाते देख आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में नकली दूध बनाने वाला संपत दास फ्लैट लेकर रह रहा था। वो और उसके साथी फ्लैट के अंदर ही बेकिंग सोडा, यूरिया और डिटर्जेंट की मदद से नकली दूध तैयार करते थे। दरअसल, स्थानीय लोगों को उसपर शक था कि बिना गाय, भैंस रखे वो इतना दूध लाता कहां से है। इसके बाद उन्होंने उसके ऊपर नजर रखा और फिर नकली दूध के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


पिटाई करने के बाद स्मृति नगर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नकली दूध बनाने वाले सामान के साथ आरोपी संपत दास को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि उसके इस कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html