नाबालिक पर अनाचार करने वाला आरोपी बलौदा पुलिस की गिरफ्त में, पास्को एक्ट कायम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदा / सरायपाली - नाबालिग से अनाचार के मामले में बलौदा थाना प्रभारी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम इच्छापुर, निवासी आकाश हंसा उर्फ अखिल हंसा ने थाना बलौदा के ग्राम बेलमुंडी निवासी एक लड़की के साथ अनाचार किया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर बलौदा पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार किया। मामले की जाँच पड़ताल करते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह छवाई के निर्देशानुसार निरीक्षक प्रवीण चौहान थाना प्रभारी बलौदा अपने टीम प्रधान आरक्षक 146 अग्नि प्रधान, आरक्षक 499 नंदकुमार सिदार, आरक्षक 495 सुभाष यादव, के साथ प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आकाश हंसा उर्फ अखिल हंसा, पिता ताराचंद हंसा उम्र 19 वर्ष, ग्राम इच्छापुर पुलिस थाना सरायपाली जिला महासमुंद को पतासाजी कर - आकाश हंसा उर्फ अखिल हंसा के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध क्रमांक- 37/23 धारा 294, 506, 376 (2)(N) भादवी, 4/6 पाक्सो एक्ट कायम कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments