54 लीटर प्लेन देशी अवैध शराब सहित आरोपी को मय मोटर साइकिल के गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
टीकमगढ़ , एसपी रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने वालों पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसी के चलते में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना खरगापुर पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कच्ची रास्ता मातौल फुटेर चक्र 2 में अवैध शराब बोरी में भरकर बिक्री के लिए बाइक से ले जा रहा है।
जिसे मुखबिर की सूचना की तस्दीक के लिए मय हमराही स्टाफ एवं मौके पर उपस्थित साक्षी को बुलाकर उक्त सूचना से अवगत कराकर मुखबिर के बताये हुये स्थान पर पहुंचे देखा तो एक व्यक्ति बाइक के दोनो तरफ दो प्लास्टिक की बोरी लटकाये दिखा, जिसे स्टाफ व गवाहान की मदद से पकङा गया।
उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोरीशंकर पुत्र नारायण दास यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम फुटेर चक्र 2 थाना खरगापुर का होना बताया। जो उसी के पास से प्लास्टिक की बोरी खोलकर साक्षी के समक्ष देखा जिसमे से एक बोरी के अंदर 150 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के एवं दूसरी बोरी के अंदर 150 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कुल तीन सौ क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती 24 हजार रुपये की अवैध शराब एवं बाइक स्पलेन्डर प्रो हीरो कंपनी की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना खरगापुर से थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, सह उप निरीक्षक कामता प्रसाद प्रजापति, आरक्षक रामसिंह, गौरव शािमल रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments