google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांव में लड़ाई-झगड़ा, आगजनी, तोड़-फोड़ करने वाले आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे....

Oct 2, 2023
2 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

बलौदा - पुलिस थाना बलौदा अंतर्गत ग्राम कसडोल में अनंत चतुर्दशी के दौरान विसर्जन रैली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में तोड़ फोड़ कर घर पर आगजनी भी कर दी, इतने में मन न भरने पर लोगों ने उस परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर सभी को जान से मारने की धमकी भी दे दी


ग्राम कसडोल में पीड़ित परिवार का किराना दुकान था जिसे आरोपियों के द्वारा जलाकर नुकसान पहुंचाया गया, पीड़ित परिवार की प्रार्थिया सखी मेहेर ने पुलिस थाना बलौदा में लिखित शिकायत दर्ज कराइ जिसपर तत्परता बरतते हुए थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक प्रवीण चौहान अपने दल बल के साथ घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों को धर पकड़कर कार्यवाई की..

जिसमे अब तक आरोपीगण क्रमशः

(1) हिमालय मेहेर पिता हरिशंकर मेहेर उम्र 39 वर्ष

(2) सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर उम्र 30 वर्ष

(3) गोपाल मिहिर पिता रामेश्वर मिहेर उम्र 27 वर्ष

(4) दीनबंधु मेहेर पिता संतोष मेहेर उम्र 38 वर्ष

(5) शशि भूषण मेहेर पिता नंदकिशोर मेहेर

सभी साकिन कसडोल पुलिस थाना बलौदा जिला महासमुंद के निवासी है धारा 294, 506, 323, 427, 452, 436, भादवि पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना पत्र में उल्लेखित आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने पर प्रकरण में धारा 147,148 भादवि जोड़ा, प्रकरण से सम्बन्धीत उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरप्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पता तलाश जारी है


संपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान, प्रधान आरक्षक अग्नि प्रधान, रोहित लाल राजहंस, सहायक उप निरीक्षक सुखलाल भोई, आरक्षक सुभाष यादव, नंद कुमार सिदार, चंदन यादव, प्रभात रंजन दास, छवि सागर, भेटनारायण सिन्हा, दासरथी सिदार गौतम भोई महिला आरक्षक सरोज टेकाम व थाना सिंघोड़ा स्टाफ व थाना सरायपाली स्टाफ, व सायबर सैल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html