आरोपी ने जेल में की खुदकुशी, की थी पत्नी की हत्या.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इंदौर के केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। एमजी रोड थाने की पुलिस के अनुसार अनिल नाम का कैदी केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। सोमवार को वह बैरक नंबर दो के बाथरूम में चादर से लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था और वह जेल में था। आरोपी फल बेचने का काम करता था और उसने पत्नी की नारियल काटने वाले बड़े चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। अनिल ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, कहा जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार था और संभवतः इसी स्थिति में उसने यह कदम उठाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments