आरोपियों ने जेल से कॉल कर महिला को दी धमकी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पूर्णिया- बिहार के पूर्णिया जिले से एक विधवा महिला के साथ उसके देवर द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है | पीड़िता सुनीता देवी ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई साथ ही उसने पुलिस को बताया कि दो साल हुई पति की हत्या के पीछे भी उसके देवर राधे सिंह का ही हाथ है | 15 जनवरी 2021 को महिला के पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और उसका शव खेत से बरामद हुआ था | इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो इस समय जेल में बंद है |
पीड़िता ने बताया कि जेल में बंद पति के हत्यारों ने जेल से फोन कर बताया कि उसके पति की हत्या देवर ने कराई थी | उन्होंने एक लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था | जिसके बाद कुदाल से उसके पति का गला रेत दिया था | लेकिन इस हत्या के बाद उसके देवर ने सिर्फ 50 हजार रुपये ही दिए | साथ ही हत्यारे अनिल ऋषि, प्रकाश ऋषि ने जेल से सुनीता को फोन पर धमकी भी दी कि अगर उन्हें जेल से नहीं निकाला तो वो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे |
घायल महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी देवर ने उसे जमीन के बंटवारे को लेकर बुलाया था | जहां उसने पहले से ही एक एग्रीमेंट तैयार कर रखा था | जिस पर लिखा था कि वो अपने हिस्से की जमीन उसे लीज पर दे रही है | इस पर महिला ने आपत्ति जताई और देवर ने उसे पीट दिया | उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा |
पड़ोस में रहने वाली सुनीता देवी की बहन लक्खी देवी ने बताया कि गांव में हल्ला हुआ और उसे किसी ने बताया कि उसकी बहन के साथ मारपीट हो रही है | तुरंत ही वो वहां पहुंची तो देखा कि बहन के कपड़े फटे हैं और उसकी नाक से खून बह रहा है | तुरंत ही उसे टेंपो पर बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई | मारपीट करने वाला उसी का देवर ही है |
इस मामले पर मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मारपीट होने की पुष्टि हो रही है | वहीं वादी के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है | घटना को लेकर अनुसंधान प्रारंभ है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी | साथ ही महिला ने अपने पति की हत्या के पीछे देवर का हाथ बताया है | इसकी भी गहराई से जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments