गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से हुआ हादसा पुल बना रहे कई मजदूरों की हुई मौत...... जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र - ठाणे में बड़ा हादसा हो गया है, यहां शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं, शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है, पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई, जानकारी के मुताबिक, अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है, मौके पर SP और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है | SP के मुताबिक समृद्धि हाईवे पर लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए |

तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया गया कि सोमवार देर रात में पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बड़ा हादसा हो गया, कहा जाता है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है. गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गए, शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 15 शव लाए जा चुके हैं | 3 से 4 लोग घायल हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments