google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक्सिस बैंक में हुए फर्जीवाड़े मामले के फरार आरोपित को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार....

Nov 4, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एक साल पहले मुजगहन इलाके के डूंडा स्थित एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े मामले के फरार आरोपित मनसूर सलीम को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर शुक्रवार को रायपुर लाया गया। इस फर्जीवाड़े में अब तक 11 आरोपितों की गिरफ्तारी और नकदी 2.34 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं, जबकि अलग-अलग बैंक खातों में जमा 1.18 करोड़ रुपये को होल्ड कराया गया है, जबकि केस में शामिल अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने अन्य राज्यों में पुलिस टीम रवाना हुई है।


मुजगहन पुलिस थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि एक्सिस बैंक डूंडा शाखा के कलस्टर हेड बी आनंद ने पिछले साल पुलिस थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 का चेक बुक सतीश वर्मा, चंद्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से जारी कराया, फिर चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कराया।


आरोपितों ने बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और बेईमानी के इरादे से स्वयं के लाभ के लिए कूटरचना कर बैंक से करीब 16 करोड़ 40 लाख 12 हजार 655 रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बैंक से फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।


इस दौरान पांच आरोपितों को रायपुर, दुर्ग, दो आरोपितों को हैदराबाद, दो आरोपित को बैंगलोर और एक को मुंबई से कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर फर्जीवाड़ा में शामिल कर्नाटक राज्य के मकान नंबर 41, 12 वां मेन रोड बिटियम ले-आउट फर्स्ट स्टेज बेंगलुरु थाना एसजी पालिया जिला बेंगलुरऊ निवासी मनसूर सलीम (51) को गिरफ्तार कर लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html