google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जशपुर से 204 श्रद्धालुओं का 14वां जत्था अयोध्या के लिए रवाना...

Aug 5
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जशपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री रामलला के निःशुल्क दर्शन के लिए लगातार भेजा जा रहा है। योजना के 14 वें चरण में जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों एवं सियानगुड़ी से चयनित 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।


जशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पिंकी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योजना के तहत अब तक जशपुर जिले के 2,856 श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।


उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आवागमन, आवास एवं भोजन सहित संपूर्ण यात्रा व्यय का वहन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाता है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा कर सकें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html