सिंगारपुर के राष्ट्रपति के रूप में थर्मन शनमुगरत्नम ने लिया शपथ....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने गुरुवार को सिंगारपुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली | 66 साल के थर्मन 6 साल तक इस पद पर काबिज रहेंगे | वह सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हलीमा याकूब की जगह लेंगे | हलीमा का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो गया था |
शनमुगरत्नम एक सितंबर को राष्ट्रपति का चुनाव जीते थे | सिंगापुर में 2.48 मिलियन (20 लाख से अधिक) वोट पड़े थे | इसमें से 70.4 फीसदी यानी 17 लाख 46 हजार 427 वोट शनमुगरत्नम को मिले थे | उन्होंने चीनी मूल के कोक सॉन्ग और टैन किन लियान को हराया था | कोक को 15.2 फीसदी और टैन को 13.88 फीसदी वोट मिले थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments