कपड़ा व्यापारी की हुई सड़क हादसे में मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दमोह- छतरपुर मार्ग पर शोभा नगर इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को दमोह आशीर्वाद ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी जितेंद्र पिता बद्री असाटी ग्रामीण क्षेत्र में कपड़ा बेचकर अपनी बाइक से रविवार रात वापस घर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
इधर, खबर मिलने के बाद देहात थाना पुलिस के एएसआई बीएस ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और रात को ही शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था। अभी तक नहीं पता चल पाया है कि ये हादसा कैसे हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments