google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टेस्ला ने चीन में की अपडेटेड मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार की लां‎चिंग....

Oct 4, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने चीन में वाई इलेक्ट्रिक कार की लां‎चिंग की है। जानकारी के अनुसार अपडेटेड डिजाइन और परफॉर्मेंस में बदलाव के साथ लगभग 263,900 युआन (37,000 डॉलर) की शुरुआती कीमत पर एक नई मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। नई कार चीन में संशोधित हाईलैंड मॉडल 3 को फॉलो करती है, जिसने पिछले महीने की शुरुआत में यूरोप में भी धूम मचाई थी। टेस्ला की चीनी वेबसाइट पर आई जानकारी के अनुसार, मॉडल वाई में अब 0-100 किमी/घंटा का समय 5.9 सेकंड है।


ईवी में रिफ्रेश मॉडल 3 की तरह नए पहिये और डैश में एलईडी लाइटिंग स्ट्रिप है। टेस्ला 299,900 युआन (लगभग 42,000 डॉलर) में एक लॉन्ग-रेंज वर्जन और 349,900 युआन (लगभग 49,000 डॉलर) में हाई-परफॉर्मेंस वर्जन भी पेश कर रहा है। कंपनी ने अभी तक अमेरिका में अपडेटेड मॉडल वाई की घोषणा नहीं की है। हालां‎कि अगस्त में, टेस्ला ने अपने प्रमुख मॉडल एस और मॉडल एक्स को अमेरिका और कनाडा में अधिक किफायती कीमतों पर मानक वेरिएंट के साथ लॉन्च किया, और प्रीमियम ईवी कार मार्केट में कंपीटिशन के बीच इसमें 10,000 डॉलर की कटौती की।

टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल एस स्टैंडर्ड रेंज की कीमत अब विकल्पों से पहले 78,490 डॉलर है। मॉडल एस एसआर प्रति चार्ज 320 मील की रेंज और 3।7-सेकंड, 0-60 मील प्रति घंटे का समय प्रदान करता है। वाहन में 149 मील प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी है। टेस्ला मॉडल एक्स स्टैंडर्ड रेंज अब विकल्पों से पहले 88,490 डॉलर की शुरुआती कीमत पर पेश की गई है। यूजर्स पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी प्राप्त कर सकते हैं जिसमें प्रति चार्ज 269 मील की रेंज और 4.4 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे की गति होती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html