google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भयानक मंजर कैमरे में कैद, कार से कुचलकर 3 साल की बच्ची की मौत.....

Dec 17, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु - कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक भयावह घटना के दौरान तीन साल की बच्ची की जान चली गई। एक एसयूवी द्वारा कुचले जाने के बाद बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि बच्ची की मौत कितनी दर्दनाक होगी। मृतक बच्ची का नाम अरबीना बताया जा रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।


बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके में एक आवास पर लगे सीसीटीवी में तीन साल की उरबीना को सामने वाले यार्ड में खेलते हुए देखा गया। कुछ ही क्षण बाद, एक एसयूवी बेसमेंट से बाहर निकली और बच्चे के ऊपर चढ़ गई। कार का पिछला पहिया तीन साल के बच्चे के छोटे से शरीर के ऊपर से गुजर गया। उस दौरान कार ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और कार अरबीना को कुचलते हुए निकल जाती है।


अरबीना उस वक्त जीवित थी। कुछ देर संघर्ष करने के बाद वह वहीं गिर पड़ी, गिरने के बाद वह लड़खड़ाने लगी। तभी कुछ लोग उनके सामने से गुजरे और आवास के अंदर चले गए। आस-पास के लोग अरबीना को देखते हैं और अपने काम में लग जाते हैं। वहीं, बच्ची ने छटपटाते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।


अर्बिना को पहले निमहंस अस्पताल में जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेंट जॉन अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। पता चला कि अरबीना के सिर से खून बह रहा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआत में असामान्य हत्या का मामला दर्ज किया। लेकिन सीसीटीवी देखने के बाद उन्होंने पुष्टि की कि नन्हीं अरबीना की मौत उस आवास के एक निवासी की कार के नीचे दबने से हुई है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html