google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हत्या के बाद इलाके में तनाव, बाइकों की टक्कर के बाद विवाद, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी.....

Sep 30, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रोडरेज में हुई हत्या ने सांप्रदायिक रंग ले लिया जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है, मामूली टक्कर के बाद शुरू हुए इस विवाद में एक बाइक सवार की हत्या कर दी गई थी, यह घटना शुक्रवार को जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में हुई थी |


बाइक की मामूली टक्कर के बाद मारपीट कर रहे एक युवक ने उसे रोकने आए लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी, इसके बाद लोगों ने झगड़ा कर रहे युवक इकबाल पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. इसके बाद उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां इकबाल ने दम तोड़ दिया |


अब युवक की मौत के बाद इलाके में फैले तनाव को लेकर सुभाष चौक पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. इकबाल की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है | इकबाल का परिवार चाहता है कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़ा जाए. वहीं इस मामले को लेकर सुभाष चौक थाने के प्रभारी सुरेश सिंह खटीक ने बताया कि जयपुर के रामगंज निवासी अब्दुल मजीज के बेटे इकबाल (18) की बाइक की टक्कर से मौत हो गई | रात करीब 10.45 बजे इकबाल बाइक पर जय सिंह पुरा खोर से घर जा रहा था. इसी दौरान गंगापोल स्थित बाजार में राहुल की बाइक से इकबाल की बाइक की टक्कर हो गई | बाइक टकराने को लेकर दोनों युवकों के बीच गाली-गलौज हो गई |


पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए अपने-अपने लोगों को बुलाने लगे. वहां खड़े बुजुर्ग ने दोनों को गाली देने से मना किया. इसी बात को लेकर इकबाल की वहां खड़े लोगों से बहस हो गई, मौके पर खड़े लोगों से गाली-गलौज करने को लेकर इकबाल की मारपीट हो गई. लोगों ने इकबाल को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, उसके पैरों और सिर पर बेरहमी से हमला किया गया और उसे लहूलुहान कर दिया गया |


रिपोर्ट के मुताबिक मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इकबाल को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान इकबाल की मौत हो गई | मारपीट में इकबाल की मौत की जानकारी मिलते ही उसके पक्ष के लोग जुटने लगे | माहौल बिगड़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी की, पुलिस ने इकबाल की हत्या में शामिल 2-3 संदिग्धों को राउंडअप किया है, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं जयपुर प्रशासन ने इकबाल के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी और एक डेयरी बूथ देने की घोषणा की है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html