google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दस साल के बच्चे का हुआ अपहरण....पढ़ें पुरी खबर

Oct 17, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार- के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने भले ही एनकाउंटर में दो बदमाशों को मार गिराया हो, लेकिन बदमाशों के हौसले पस्त नहीं हुए। इस बीच, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर से सोमवार की शाम स्कूल से लौटे श्लोक कुमार (10) को अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया।

सीसीटीवी में अपहरणकर्ताओं को एक बाइक से बच्चे को ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस अब बच्चे को मुक्त करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, अन्य दिनों की भांति श्लोक स्कूल वैन से उतरा और बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।


बच्चे के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि बेटे को हर दिन स्कूल वैन घर के पास दोपहर तीन बजे छोड़ जाता है। सोमवार को जब वह देर तक घर नहीं लौटा तब स्कूल वैन के चालक ने बताया कि कुछ देर पहले ही उसे निश्चित जगह उतारा था। इसके बाद पूरा परिवार श्लोक को खोजने में जुट गया। श्लोक के नहीं मिलने पर सोमवार की रात पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच के क्रम में सीसीटीवी में बाइक सवार दो युवकों को श्लोक को उठाकर ले जाते हुए देखा। परिजनों को अब तक किसी प्रकार की फिरौती का फोन कॉल नहीं आया है।


मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिस तरह आराम से बच्चा बाइक पर जाता दिख रहा है, उसके अनुसार अपहरणकर्ता पूर्व परिचित लग रहे हैं। उन्होंने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अपहरण के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html