सुरंग अंदर बनाया गया अस्थाई अस्पताल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तराखंड रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते टनल के अंदर ही अस्थाई मेडिकल सुविधा का विस्तार किया गया है, फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के बाद इसी जगह पर उनका स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जाएगा, कोई भी दिक्कत होने पर स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए 8 बेड और डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम तैनात है |
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है | सुरंग में खुदाई पूरी हो गई है, 800 मिमी व्यास का पाइप भी डाला जा चुका है | एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंच गई है, ये टीम मजदूरों को पाइप के जरिए बाहर निकालने में मदद करेगी | उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है, रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों के परिजनों से उनके कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा है | मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments