google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तहसीलदार का गणित निकला कमजोर,6 साल से बंटवारा फंसा:0.78 एकड़ का 5 हिस्सा, हरेक को दे दी 0.12 एकड़ जमीन

Sep 7, 2023
2 min read































































तहसीलदार ने 0.78 एकड़ जमीन का 5 हिस्सों में बंटवारा किया और प्रत्येक को 0.12 एकड़ हिस्सा दिया। परिवार ने प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 के पास अपील की। जज ने तहसीलदार को सही गणित समझाया कि 0.78 एकड़ जमीन के 5 हिस्से होंगे तो प्रत्येक को 0.156 एकड़ जमीन मिलेगी।

यह सीधा सा गणित तहसीलदार को समझ में नहीं आया और पिछले पांच साल से यह केस तहसील में ही फंसा हुआ है। परिवार के लोग परेशान हैं और तहसील व अदालत के चक्कर काट रहे हैं। अब प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 गिरीश पाल सिंह ने रिमाइंडर जारी किया है और 25 सितंबर तक बंटवारा कर जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।


राजस्व अफसरों की गफलत और चूक से किस तरह लोग सालों परेशान होते हैं, उसका यह एक बड़ा नमूना है। 2017 से एक परिवार तहसीलदार के खराब ​गणित का खामियाजा भुगत रहा है। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 की अदालत में दिलीप पटेल नाम के एक व्यक्ति ने 2017 में तहसीलदार के गलत फैसले को चुनौती दी थी।


जज ने शिकायत को सही पाया और तहसीलदार के कमजोर गणित को दुरुस्त करते हुए आदेश दिया कि​ 0.78 एकड़ जमीन का जब पांच हिस्सों में बंटवारा किया जाएगा तो प्रत्येक को 0.156 एकड़ मिलेगा। जज ने तहसीलदार को सुधार कर सही ढंग से बंटवारा करने का निर्देश दिया। तत्कालीन तहसीलदार तुलाराम भारद्वाज ने गलती में सुधार करना तो दूर केस की फाइल ही रोक दी।


इसके बाद जज ने दो बार और तहसीलदार की गलती को दुरुस्त कर सही ढंग से बंटवारे के लिए आदेश दिया। जज की ओर से बाकायदा कलेक्टर को भी जानकारी भेजी गई, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके, लेकिन राजस्व अफसरों के लचर रवैये के कारण कोई असर नहीं हुआ। जज ने एक और रिमाइंडर भेजकर 29 सितंबर तक बंटवारे में त्रुटि को सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html