सरयू नदी में स्नान करने गया किशोर की डूबने से हुई मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रिविलगंज के अकरहवा बाबा मठ घाट के पास सरयू नदी में एक किशोर डूब गया। मृतक नप वार्ड नंबर निवासी संजय चौधरी का पुत्र हिमांशु कुमार (14) बताया जाता है, 09 (बिचला टोला), जानकारी के अनुसार, चिराग घर का इकलौता बेटा हिमांशु कुमार (तीन बहन, एक भाई) शनिवार की सुबह अन्य दोस्तों के साथ सरयू नदी में तैरने गया था, तैरते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया।
किशोर के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन, स्थानीय थाना व प्रतिनिधि समेत आसपास के दर्जनों लोग घाट पर पहुंचे, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद डूबे किशोर को पानी से निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटनास्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो वे रोने-चिल्लाने लगे, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया. उधर, किशोर की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया, आरोप था कि डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरी का इलाज लापरवाही से किया। इससे इसकी मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments